पवन सिंह का ‘पावर’ धमाका! नया गाना ‘रूसS ना करेजा’ रिलीज होते ही वायरल, चांदनी सिंह के साथ जमी जोड़ी

भोजपुरी जगत के पावरस्टार पवन सिंह जब भी आते हैं, रिकॉर्ड्स की लाइन लगा देते हैं। अब पवन सिंह ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है जिसे देखकर इंटरनेट का पारा बढ़ गया है। खूबसूरत अदाकारा चांदनी सिंह के साथ उनका नया रोमांटिक गाना ‘रूसS ना करेजा’ रिलीज हो चुका है।

पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे के बाद म्यूजिक वीडियो में धमाल मचा रही है। ‘Yogmaaya Films’ के यूट्यूब चैनल पर ‘रूसS ना करेजा’ अपलोड किया गया और कुछ ही घंटों में इस गाने ने लाखों व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस रोमांटिक ट्रैक को पवन सिंह ने भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह का है। वीडियो में पवन सिंह और चांदनी सिंह के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोक और जबरदस्त डांस मूव्स दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। बिभान्शु तिवारी के डायरेक्शन में बने इस गाने के विजुअल्स काफी शानदार हैं, जिसे सोशल मीडिया पर ‘मस्ट वॉच’ बताया जा रहा है।

चांदनी सिंह के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री ने लंबे समय के बाद फैंस की उम्मीदों को पूरा किया है। जानकारों का मानना है कि यह गाना आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकता है और यूट्यूब ट्रेंडिंग में टॉप पर अपनी जगह बना सकता है। पवन सिंह का जादू एक बार फिर चल गया है। ‘रूसS ना करेजा’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि पवन सिंह के फैंस के लिए एक ट्रीट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *