कारीगरों के सम्मान में भव्य समारोह: नीता अंबानी ने लॉन्च किया स्वदेश फ्लैगशिप स्टोर, भारतीय कला को बढ़ावा देने का संकल्प

मुंबई: देश के हुनर को दुनिया तक पहुँचाने के मिशन ‘स्वदेश’ के तहत मुंबई में एक शानदार महफ़िल सजी! श्रीमती नीता अंबानी ने खुद ईरोस में स्वदेश के फ्लैगशिप स्टोर पर एक स्पेशल इवेंट आयोजित किया, जो पूरी तरह हमारे देसी कारीगरों के हुनर को डेडिकेट किया गया था। इस मौके पर नीता अंबानी का स्टाइल भी, पूरी तरह भारतीय विरासत का गवाह बना।

स्वदेश की पहचान को ज़बरदस्त तरीके से दिखाने के लिए, नीता अंबानी ने मोर-नीले (पीकॉक ब्लू) रंग की एक बेहद नायाब बनारसी साड़ी पहनी। इस साड़ी पर हाथों से की गई बारीक मीनाकारी और पारंपरिक कढ़ुआ बुनाई की गई थी। सच में, ये साड़ी स्वदेश के विज़न को ज़मीन पर उतारती नज़र आई। इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए, सुपरस्टार डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने ब्लाउज़ तैयार किया। ब्लाउज़ पर पोल्की बॉर्डर और हाथ से पेंट किए गए देवी-देवताओं के पिक्चर्स वाले बटन लगे थे, जो इसे एक आर्ट पीस बना रहे थे।

नीता अंबानी की ज्वैलरी भी पूरी तरह से भारतीय परंपरा से जुड़ी थी। उन्होंने 100 साल से भी पुराने एंटीक कुंदन पोल्की इयररिंग्स पहने। साथ ही, स्वदेश की हैंडमेड जड़ाऊ बर्ड रिंग भी कमाल लग रही थी। लेकिन, सबसे दिल को छू लेने वाली बात थी माँ से मिला विरासती हाथफूल। नीता अंबानी ने इस पारिवारिक धरोहर को पहनकर अपनी संस्कृति और रिश्तों के प्रति गहरा सम्मान दिखाया।

नीता अंबानी द्वारा उठाया गया ये कदम साफ दिखाता है कि स्वदेश सिर्फ एक स्टोर नहीं है, बल्कि हमारे देशी कारीगरों के हुनर को सम्मान देने का एक बहुत बड़ा प्लैटफॉर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *