
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आज सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 10 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं।
एक्सप्रेस-वे वैसे भी तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है। यहां कारों की गति सामान्य तौर पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रहती है और कोहरे के मौसम में ऐसी घटनाएं हर साल होती हैं।
घटना का पता लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की अनुमान है।