
मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का दुबई में शनिवार रात निधन हो गया था। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार होगा। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई में सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब लाया गया है। बॉलीवुड फिल्मों- ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नगीना’, ‘सदमा’, ‘चांदनी’ और ‘खुदा गवाह’ में अपने दमदार अभिनय से लोकप्रिय हुईं श्रीदेवी की अंतिम यात्रा बुधवार को दो बजे क्लब से चलकर लगभग 3:30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी।
बताया जा रहा है कि उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके प्रशंसक हैदराबाद और चेन्नई से भी बसों में पहुंच रहे हैं। करीब 40 बस पहुंचने की उम्मीद है। वहीं खबरों के अनुसार 8000 से 10,000 लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।
यहां देखें उनके अंतिम दर्शन के लाइव अपडेट्स:-
11:35 AM विले पार्ले सेवा समाज श्मशान में किया जाएगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार।
11:20 AM अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, काजोल और अजय देवगन श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
Jacqueline Fernandez, Kajol & Ajay Devgn arrive at #Mumbai's Celebration Sports Club #Sridevi pic.twitter.com/wWY9jr8Xms
— ANI (@ANI) February 28, 2018
11:07 AM कोरियोग्राफर सरोज खान, अभिनेत्री जया बच्चन और माधुरी दीक्षित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं
Choreographer Saroj Khan, actress Jaya Bachchan & Madhuri Dixit arrive at #Mumbai's Celebration Sports Club #Sridevi pic.twitter.com/hrKbHT3G4e
— ANI (@ANI) February 28, 2018