
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय संघ के एक कार्यक्रम में बुलाने की तैयारी चल रही है। इस खबर के मीडिया में आने के बाद से मीडिया में हलचल बढ़ गई है।
आरएसएस के कार्यक्रम में राहुल गांधी के बुलाने को लेकर अभी तक आरएसएस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। इधर कांग्रेस के नेताओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल को कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कुछ सीनियर लीडर राहुल गांधी को इस कार्यक्रम में जाने के लिए मना कर रहे हैं। राहुल को कहा गया है कि अगर इस प्रोग्राम में जाने के लिए बुलावा मिलता है तो इसे मना कर दिया जाए।
Senior Congress leaders in core group meeting have advised Rahul Gandhi to not accept RSS program invitation: Sources pic.twitter.com/dHMbNWf2UE
— ANI (@ANI) August 30, 2018
आपको बता दें कि आजकल राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर लगातार हमलावर रहे हैं। हालांकि संघ इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है। 17 से 19 सितंबर को दिल्ली में संघ का कार्यक्रम होगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा ‘भविष्य का भारत: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दृष्टिकोण’ होगा। इस कार्यक्रम में राजनीति के अलावा अन्य क्षेत्र के लोगों को भी बुलाए जाने की बात चल रही है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।