
बोल बिंदास: सलमान ख़ान ने अपना खूबसूरत और पहला प्यार हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है. इसकी खबर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैन्स के साथ शेयर की। बता दें कि सलमान एक घर सालों से रह रहीं उनकी फीमेल डॉग का देहांत हो गया है, जिसका नाम My Love था।
इसे भी पढ़े: काजोल के बच्चों को नहीं पसंद आती उनकी फिल्म
सलमान ने ट्वीटर पर माय लव की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, मेरी बेहद खूबसूरत माय लव आज चली गई है, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।
सलमान के पास इससे पहले दो Bull Mastiffs (डॉग की प्रजाति) थे जिनके नाम थे- Myson और My Jaan, साल 2009 में माय सन के देहांत के बाद कुछ महीनों बाद सलमान ने माय जान को भी खो दिया। साल 2015 में सलमान के डॉग वीर ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। सलमान ने माय सन और माय जान के लिए अपने घर के पास एक मेमोरियल भी बनवाया था। और अब माय जान का दुःख सलमान को सता रहा है।
कुछ समय पहले जब सलमान की फ़िल्म ‘रेस 3’ रिलीज़ हो रही थी तब सलमान ने माय लव की एक तस्वीर शेयर की थी जहां वो फ़िल्म के गाने ‘सेल्फिश…’ को एन्जॉय कर रही थीं।
इसे भी पढ़े: #MeToo: पिता पर लगे आरोपों के बावजूद पीछे नहीं हटी नंदिता
OMG! MyLove watching the song #selfish… haaahaa pic.twitter.com/8EkbdN7hBa
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 27, 2018
सलमान अक्सर अपने पेट्स के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यही नहीं, सलमान के प्रोडक्शन ‘SKF’ (सलमान ख़ान फ़िल्म्स) की पहली फ़िल्म ‘चिल्लर पार्टी’ भी डॉग केयर पर ही बनी थी जिसके बारे में सलमान ने कहा था कि यह फ़िल्म उनके सारे डॉग्स को ट्रिब्यूट है। इस फ़िल्म में कुछ बच्चे सोसाइटी में रहने वाले डॉग्स के लिए बहुत कुछ करते हैं।
यह भी पढ़े: KAPIL IS BACK: द कपिल शर्मा शो की शूटिंग हुई शुरू
बता दें, सिर्फ सलमान ही नहीं उनके कुछ दोस्तों ने भी माय लव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, यूलिया वन्तुर और डेज़ी शाह भी शामिल हैं। ये तीनों अभिनेत्रियां सलमान और उनके परिवार के बेहद करीब हैं।