
बोल बिंदास दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान दिवंगत हुए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व के हिन्दुओं के श्रद्धा की उत्कट अभिव्यक्ति ऐसी श्री बाबा अमरनाथ यात्रा प्राकृतिक प्रतिकूलता पर मात करते हुऐ वर्षों से अविरल चल रही है। अमरनाथ यात्रियों की प्रतिवर्ष लगातार बढती संख्या यात्रियों की श्रद्धा, दृढता एवं संकल्प की परिचायक है।
यह अत्यन्त खेद का विषय है कि इस वर्ष की यात्रा में कट्टरवादी आतंकवादियों द्वारा हुऐ हमले में तथा खाई में बस गिर जाने से श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है। मृत यात्रियों के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रद्धांजलि व्यक्त करता है। साथ ही मृतकों के परिवारजनों को अपना गहरा शोक एवं सांत्वना प्रकट करता है। दिवंगत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो यही प्रार्थना है।