
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात मथुरा के नजदीक हुए एक हादसे में दो महिला डॉक्टरों समेत AIIMS के 3 डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसे में इसी संस्थान के 4 अन्य डॉक्टर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 7 डॉक्टर एक एसयूवी में सवार होकर दिल्ली से आगरा जा रहे थे। रास्ते में उनका वाहन देर रात करीब ढाई बजे एक कैंटर से टकरा गया।
पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन डॉक्टरों की घटनास्थल पर ही मौत गई जबकि चार अन्य को यहां के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें AIIMS के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी कैंटर से टकराई और उसमें घुस गई। उन्होंने बताया कि तीन घायलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल डॉक्टरों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
Three doctors from AIIMS Delhi killed in an accident on Yamuna Expressway near Mathura
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2018
#UPDATE Three doctors from AIIMS Delhi killed, three injured in an accident on Yamuna Expressway near Mathura pic.twitter.com/szlBvhH1Jz
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2018
मृतकों की पहचान महिला डॉक्टर यशप्रीत (25), डॉक्टर हेमबाला (करीब 25 वर्ष) और डॉक्टर हर्षद (35) के रूप में की गई है। शुक्ला के मुताबिक, डॉक्टर जितेन्द्र, डॉक्टर महेश, डॉक्टर अभिनव और महिला डॉक्टर कैथरीन को AIIMS ले जाया गया। एसपी ने बताया कि100 नंबर के जरिए पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल मदद मुहैया कराई गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैंटर चालक अपना वाहन छोड़ कर फरार हो गया।