
राशिफल-13/11/2017 से 19/11/2017
आचार्य गोकुल
मेष- चू, चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के योग हैं। नए लोगों से मेल मुलाकात का लाभ होगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। अचानक यात्रा का योग है। साझेदारी में लाभ होगा। निवेश सोच समझ कर करें। घर -परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा । मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थय के प्रति सचेत रहें। केसर का तिलक लगायें।
वृषभ- ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो
कार्यक्षेत्र में लाभ का योग है। मेहनत व भागदौड़ की अधिकता रहेगी । निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। निवेश में लाभ का योग है। रुके हुए कार्य बनेंगे। लिखने पढ़ने, ज्ञान कौशल प्राप्ट करने में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। चलने फिरने में सावधानी बरतें, चोट लगने का भय है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन- का,की,कू,ध,छ,के,को,ह
कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। मानसिक परिश्रम अधिक रहेगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मेल मुलाकात का योग है। रुके धन की प्राप्ति होगी। धर्म- आध्यात्म में आस्था बढ़ेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है। घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। शनि चालीसा का पाठ करें।
कर्क- ही,हू,है,हो,डा,डी,डू,डे,डो
कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। भाग्य पक्ष मजबूत होगा। घन का आगमन होगा। दिखावे में खर्च की अधिकता रहेगी। मित्रो-सहयोगियो का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई लिखायी में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य का योग है। हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह- मा,मी,मू,मो,टा,टी,टू,टे
कार्यक्षेत्र में लापरवाही से कार्य बिगड़ने का योग है। सावधान रहें। व्यर्थ के वाद विवाद में ना फंसे। क्रोध वा वाणी पर संयम रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। मन उदास रहेगा। स्वास्थय के प्रति सचेत रहें। खान-पान में सावधानी रखें। बजरंगबाण का पाठ करे।
कन्या- ढो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। रुके धन की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा।परिजनो का सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। उर्जावान महसूस करेंगे। घर परिवार में किसी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, सावधान रहें। शनिदेव के दर्शन करें।
तुला- रा,री,रु,रे,ता,ती,तू,ते
कार्यक्षेत्र में मेहनत व भागदौड़ रहेगी। निवेश का लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। लोग आपसे और आपके कार्य से प्रभावित होंगे। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। नए कार्य में लाभ होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू
कार्यक्षेत्र में लाभ का योग है। रुके हुए कार्य बनेंगे। रुके धन की प्राप्ति होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उर्जवान रहेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में सुखशांति का वातावरण रहेगा। स्वास्थय के प्रति सचेत रहें। सूर्य को जल अर्पित करें।
धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। आपका कार्य सराहा जायेगा। उर्जावान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खानपान में सावधानी रखें। स्वास्थय की समस्या हो सकती है। हनुमान जी के दर्शन करें।
मकर- भो,जा,जी,खी,खू,खो,गा,गी
कार्यक्षेत्र में सप्ताह लाभदायक है। निवेश का लाभ होगा। रुके कार्य बनेंगे। व्यर्थ के खर्चे भी होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से मेल मुलाकात होगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। गाय की सेवा करें।
कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा
कार्यक्षेत्र में भागदौड़ व मेहनत की अधिकता रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। रुके धन की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन- दी,दू,घ,झ,दे,दो,त्र,चा,ची
कार्यक्षेत्र में अचानक यात्रा का योग है। रुके हुए कार्य बनेंगे। कोई पुराना विवाद सुलझने का योग है। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है। आपके स्वभाव व कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। घर परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थय का ध्यान रखें। बजरंगबाण का पाठ करें।
व्यक्तिगत प्रश्नों के उत्तर के लिए संपर्क करें
आचार्य गोकुल
8130691561
आप अपने प्रश्न हमें मेल भी कर सकते है.