
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। इन्हीं में एक प्रियंका चोपड़ा भी थी। प्रियंका ने तिरंगे जैसे दुपट्टे को गले में लपेटकर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को विश किया।
लेकिन प्रियंका केे तस्वीर डालते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने फोटो पर ‘डिस-रिस्पेक्टफुल’ और ‘इललीगल’ जैसे कमेंट कर डाले।
विडियो मे प्रियंका, गले में तिरंगे का दुपट्टा डाल लहरा रही हैं। साथ ही उन्होंने व्हाइट स्पेगटी और जींस पहनी हुई थी। लोगों का कहना था कि प्रियंका ने तिरंगे को एसेसरीज की तरह यूज किया है जो कि गलत है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रियंका से कहा कि उन्होंने राष्ट्र के गौरव तिरंगे का अपमान किया है। वहीं कुछ का कहना था कि प्रियंका ने जो गले में डाला है वो सिर्फ एक दुपट्टा है क्योंकि उस पर अशोक चक्र नहीं बना हुआ है। इसलिए ये अपमान नहीं हुआ।
वहीं प्रियंका के हेटर्स ने कहा कि इस तरह तिरंगे का अपमान देखकर अच्छा नहीं लगा। अब कभी इंडिया वापस ना आना। कुछ ने कहा, ‘तुम्हें तो भारत से बाहर निकाल देना चाहिए।’ साथ ही इस तरह के कपड़े पहन स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने पर भी उन्हें ट्रोल किया गया।
इससे पहले जब प्रियंका पीएम मोदी से मिली थीं तब शॉर्ट ड्रेस पहनने पर ट्रोल किया था ।