
नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर नेशनल स्टेडियम से ‘ रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम शुरू हो गया है। जहां दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की हैं।
पीएम मोदी ने यहां पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिलाई और यहां पर मौजूद लोगों को एकता की शपथ भी दिलाई। मोदी के साथ इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर दीपा करमाकर, सुरेश रैना, सरदारा सिंह भी मौजूद रहे।
अभी तक की सभी अपडेट-
- प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई झंडी। एकता दौड़ की शुरुआत।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- मैं जो शपथ आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहा हूं आप उसे दोहराएं। न केवल वाणी से बल्कि कर्मों से भी उसका पालन करें: मोदी
- संकल्प ऐसा जो देश की भलाई के लिए हो। आज सरदार पटेल की जयंती पर 2022 के लिए भी हम संकल्प करें, यह समय की मांग है: मोदी
- अनगिनत देशभक्त देश के लिए जिए, देश के लिए मरे। आजादी के 75 साल (2022) पर हम कोशिश करें कि हर हिंदुस्तानी का कोई संकल्प हो: मोदी
- हम बड़े नाज के साथ कह सकते हैं कि दुनिया के अलग-अलग रंग को यह भारत खुद में समेटे हुए है: मोदी
- भारत जैसे विविधता से भरे देश में हर पल एकता के मंत्र को गूंजते रहना, हर पल एकता के रास्ते खोजते रहना: मोदी
- जैसे हम हर साल रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं वैसे ही देश की सांस्कृतिक विरासत सामर्थ्यवान होने के बाद भी हर बार हमें उसको पुन: संस्कारित करना जरूरी होता है: मोदी
- आज दुनिया में एक ही पंथ के पले-बढ़े लोग भी एक-दूसरे को पसंद नहीं करते, ऐसे में हम वह देश हैं जो दुनिया की हर मान्यता, परंपरा और पंथ को खुद में समेटकर एकता के सूत्र में बंधे हुए हैं: मोदी
- हम बड़े नाज के साथ कह सकते हैं कि दुनिया के अलग-अलग रंग को यह भारत खुद में समेटे हुए है: मोदी
- जब तक हम अपने देश की विविधता पर गर्व नहीं करेंगे तब तक विविधता केवल शब्दों में काम आएगी लेकिन राष्ट्र के भाग्य निर्माण के लिए हम उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे: मोदी
- आज राजेंद्र बाबू (देश के प्रथम राष्ट्रपति) की आत्मा को जरूर संतोष हो रहा होगा: मोदी
- पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर इंदिरा गांधी को भी याद किया। मोदी ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी पुण्यतिथि है।
- इसी का परिणाम है कि जब देश ने हमें मौका दिया तब हम उनकी जयंती को ‘रन फॉर यूनिटी’ के रूप में मना रहे हैं ताकि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियां याद रखें: मोदी
- आज की पीढ़ी को सरदार पटेल के बारे में बहुत कम बताया गया : PM मोदी
- PM मोदी ने जयंती पर सरदार पटेल को किया याद, योगदान को बताया खास
- प्रधानमंत्री मोदी ने पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि