
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर, निर्देशक विकास बहल और लेखक चेतन भगत के बाद अब रजत कपूर पर एक महिला ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल, एक पत्रकार ने आरोप लगाया है कि एक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने उनसे कहा था कि जैसे उनकी आवाज इतनी सेक्सी है क्या वो दिखने में भी ऐसी हैं।
खुद पर लगे आरोप पर रजत ने ट्विटर पर माफी भी मांगी है। रजत ने लिखा, ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी कोशिश की है कि मैं एक सभ्य पुरूष बना रहूं और वही करूं जो सही है। हालांकि मेरे किसी एक्शन या शब्दों से किसी को भी तकलीफ हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं।’
All my life I have tried to be a decent man, to do the right thing.
If however, I have slipped and through my actions or words
caused pain or hurt or trauma to absolutely anybody, please accept my
apology.— Rajat Kapoor (@mrrajatkapoor) October 7, 2018
रजत कपूर ने आगे लिखा, ‘मैं दुखी हूं कि मेरी वजह से किसी को तकलीफ हुई। मेरे लिए मेरे काम से ज्यादा अगर कुछ जरूरी है तो वो है एक अच्छा इंसान बनना। मैं इसके लिए और ज्यादा कोशिश करूंगा।’
I am sorry from the bottom of my heart- and sad that I was the cause of this hurt
to another human being.If there is one thing more important to me than even my work,
it is to be a good human being.
And I have tried to be that person.
And now, I will try harder.— Rajat Kapoor (@mrrajatkapoor) October 7, 2018
इसे भी पढ़े: 15 साल पुराने दो लाख वाहन अब हुए ‘बेकार’
विकास बहल पर लगा ये आरोप
‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया। बहल पहले फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंतेना के साथ साझेदार थे।
चेतन भगत पर लगा ये आरोप
एक महिला ने चेतन भगत से हुई व्हाट्सऐप पर बातचीत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके बाद चेतन भगत ने उस महिला से फेसबुक पर माफी मांगी है और अपनी पत्नी अनुषा से भी।
इसे भी पढ़े: गाड़ी चालक ने बाइक सवार को मरी टक्कर: लखनऊ