
केरल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ से केरल में आई तबाही के बाद मुख्यमंत्री पिनरई विजयन इलाकों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात कर आश्वासन दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक केरल में बाढ़ के चलते मौतों का आंकड़ा बढ़कर 67 पहुंच गया है। बाढ़ से केरल में आई तबाही के बाद मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने लोगों से बाढ़ राहत कोष में मदद करने का आग्रह किया है।
Rain continues to lash #Kerala; Visuals from Alappuzha district's Mavelikara. Till now 67 people have lost their lives caused by flooding due to heavy and incessant rains in the state. #KeralaFloods pic.twitter.com/iLzaNlNsko
— ANI (@ANI) August 16, 2018
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में मदद मांगते हुए विवरण दिया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में मदद के लिए सहायता भेजने के लिए इस बैंक अकाउंट में मदद कर सकते हैं।
बता दें कि केरल में तीन पीढ़ियों के बाद इस तरह की तबाही मची है। सरकार की ओर से राहत कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। सेना के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।