
आज सबेरे दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ गया, जब तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रोक दिया गया।
भैयादूज के मौके पर मेट्रो में आज सुबह काफी भीड़ थी। हालांकि, बाद में तकनीकी गड़बड़ी को दूर करके मेंट्रो की सेवा को फिर से बहाल कर दी गई।
दरअसल, द्वारका से नोएडा जा रही एक मेट्रो ट्रेन का पैंटोग्राफ, ओवरहेड लाइन (OHE) में फंस गया। उस समय ट्रेन राजीव चौक और आर. के. आश्रम के बीच थी। ट्रेन को सुबह 9:20 बजे राजीव चौक पहुंचना था। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।
Delhi: Visuals from Rajiv Chowk metro station, taken soon after disruption occurred in services due to a technical glitch. pic.twitter.com/X9NSBhKW6q
— ANI (@ANI) October 21, 2017
दिल्ली के लोगों के लिए लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो में आये दिन यात्रियों को इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।