
बोल बिंदास: एक्टर अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल का निधन हो गया है। वो काफी दिनों से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। अर्जुन की मां के निधन पर इस शोक की घड़ी में उनका साथ देने के लिए कथित गर्लफ्रेंड गैबरिला मौके पर मौजूद रहीं। इसके अलावा उनके के परिवार से उनकी बेटियां भी साथ में थी।
इसे भी पढ़े: करण जौहर के पुराने कपडे पहनते है रणवीर सिंह
इस दुख की घड़ी में अर्जुन की मां के अंतिम संस्कार में उनका साथ देने के लिए कई बॉलीवुड लिब्रिटीज आए। बता दें कि बीती जुलाई में अर्जुन रामपाल ने ट्विटर एकाउंट पर ट्विट कर अपनी मां के कैंसर की इस लड़ाई में जीत जाने की बात कही थी। लेकिन जिंदगी की ये जंग वो आज हार गईं और दिन में उनका निधन हो गया।
इसे भी पढ़े: जल्द ही देखने को मिलेगी ‘कुछ कुछ होता है 2’
आपको बता दें कि अंतिम संस्कार के सभी रस्में मुंबई वर्ले स्थित श्मशान घाट पर हुईं। अर्जुन रामपाल ने अपनी मम्मी के पार्थिव शव को कंधा दिया।
इसे भी पढ़े: मेकिंग वीडियो के बाद अब ये वीडियो हुई वायरल :साहो
अर्जुन रामपाल की मां के अंतिम संस्कार में उनकी एक्स वाइफ मेहर जेसिया भी पहुंचीं। बता दें इसी साल मई महीने में अर्जुन और मेहर ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था।
इसे भी पढ़े: #MeToo: सोनी राजदान – ‘मेरा रेप करने की कोशिश हुई थी’
अर्जुन कपूर की मां के अंतिम संस्कार में डायरेक्टर अभिषेक कपूर भी पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड स्टार किम शर्मा भी मौके पर हर्षवर्धन राणे के साथ पहुंची।
इसे भी पढ़े: रणवीर की फिल्म ‘सिंबा’ का वीडियो हुआ वायरल